नमस्कार दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते है इंडिया इस समय बहुत ही मुश्किल हालातों से गुजर रहा हैं। रोजाना बढ़ते हुए नए केस लोगों को अंदर ही अंदर परेशान किये जा रहे हैं। सभी के मन में ये भय है कि न जाने कब ये समस्या का अंत होगा। कई लोग तो इससे हार मानकर जिंदगी गवा बैठे है। सारे मंदिर बंद है क्योंकि सारे भगवान सफेद कोट पहने अस्पतालों में मरीजों के लिए जंग लड़ रहे हैं। हालात दिन ब दिन गंभीर होते जा रहे हैं। टीकाकरण शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी टीकाकरण की रफ्तार बहुत धीमी है। अगर इसी रफ्तार से चले तो इंडिया अपने कितने ही नागरिकों को खो बैठेगा। लेकिन क्या आप जानते है, इस विकराल समस्या का भी एक हल हैं। जी ये कोई दवाई नहीं है, कोई वैक्सीन नहीं है, कोई जड़ीबूटी नहीं है ये इन सब से बढ़कर है और वो हैं आपके मन की शक्ति। इसके आगे न तो कोई आज तक टिका है और नाहीं कोई इसके आगे टिक पाएगा। बड़ी से बड़ी पहाड़ रुपी समस्या भी आपके आगे घुटने टेक देगी अगर आप अंदर से मजबूत है। अगर आपने सोच लिया की ये कोरोना आप का कुछ नहीं बिगाड़ सकती तो फिर आपको किसी दवा की जरूरत नहीं है।आप खुद ब खुद ही ठीक हो जाएंगे। चाहे कोरोना ...